top of page

पैसा कैसे आएगा मेरे पास? लक्ष्मी चाहिए तो विष्णु बनना होगा

  • Writer: siddharth soni
    siddharth soni
  • Nov 18, 2022
  • 1 min read

ये सवाल कभी न कभी आपके जेहन में आएगा । आपकी इच्छाएं काफी होंगी और उन्हें पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत महसूस करेंगे । क्योंकि इच्छाओं का कोई अंत नहीं है, मगर पैसा हमेशा ही थोड़ा लगेगा । ये साधारण प्रवृत्ति है । इंसान ऐसा ही है ।


तो पैसा लक्ष्मी का रूप है । और लक्ष्मी को पाना चाहते हो तो विष्णु बनना होगा । क्षीरसागर में विश्राम करते विष्णु और उनकी सेवा करती लक्ष्मी को देखा होगा । लक्ष्मी सिर्फ विष्णु की ही सेवा करती है ।


विष्णु कौन हैं । विष्णु सृष्टि के सृजनकर्ता हैं, सृष्टि का पालन करने वाले । इसलिए लक्ष्मी चाहिए तो सृजनकर्ता जैसा व्यवहार अपनाना होगा । सृजनकर्ता बनना होगा । पालनकर्ता बनना होगा ।

झूठ बोलना, चोरी करना, डाका डालना छोड़ो। लोगों के कल्याण के बारे में सोचना शुरू करो । जनकल्याण की सोचोगे, नवनिर्माण की सोचोगे, लोगों की भलाई सोचोगे, सृजनात्मक नजरिया रखोगे तो विष्णु की frequency में tune होते जाओगे। और फिर लक्ष्मी को अपनी ओर आते देखोगे । अपने पास रहते देखोगे । अपनी सेवा करते देखोगे ।


धन्यवाद



Comments


bottom of page